
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता
चंदवक /जौनपुर। चन्दवक थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव में पुश्तैनी बंटवारे को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। पीड़ित सुनील कुमार पाण्डेय ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि 10 मई 2026 की शाम करीब 4:30 बजे गांव के ही कुछ पट्टीदार उनके दरवाजे पर पहुंचे और दोबारा बंटवारे की बात करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए चारपाई, चश्मा और वाहन क्षतिग्रस्त कर दिया तथा धक्का-मुक्की की, जिससे उन्हें चोट आई।
पीड़ित के अनुसार घटना में करीब दो हजार रुपये का नुकसान हुआ है। आरोप है कि जाते समय विपक्षियों ने जान से मारने की धमकी भी दी।
फिलहाल पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।




