Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
यूपीवाराणसी

मोबाइल टॉवर पर चढ़ी युवती, प्रेमी से शादी की मांग पर मचा हड़कंप

मोबाइल टॉवर पर चढ़ी युवती, प्रेमी से शादी की मांग पर मचा हड़कंप

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

वाराणसी।   बड़ागांव थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवती अपने प्रेमी से शादी कराने की मांग को लेकर करीब 100 फीट ऊंचे मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई। युवती का आरोप था कि वह लंबे समय से युवक के साथ प्रेम संबंध में है, लेकिन अलग-अलग जाति होने के कारण दोनों परिवार इस रिश्ते का विरोध कर रहे हैं घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती को समझाने का प्रयास शुरू किया। काफी देर तक चली बातचीत और समझाइश के बाद युवती को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया लंबे समय से था प्रेम संबंध बताया जा रहा है कि बड़ागांव क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक और युवती के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध चल रहा था। कुछ दिन पहले युवक अपनी प्रेमिका से मिलने उसके गांव पहुंचा था। इसी दौरान परिजनों के आने की भनक लगते ही वह वहां से भागने लगा। भागने के दौरान वह छत से नीचे गिर गया, जिससे उसके पैर में गंभीर चोट आई और फ्रैक्चर हो गया घटना के बाद युवक घर पर ही उपचार करा रहा था। इसी वजह से दोनों की मुलाकात बंद हो गई थी। युवती का आरोप है कि इसके बाद परिवार वालों ने उस पर दबाव बनाना शुरू कर दिया और शादी से साफ इनकार कर दिया प्रेमी के गांव पहुंचकर टॉवर पर चढ़ी युवती मंगलवार सुबह युवती अचानक अपने प्रेमी के गांव पहुंची और मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई। टॉवर पर चढ़कर वह लगातार प्रेमी से शादी कराने की मांग करती रही। युवती का कहना था कि यदि उसकी शादी नहीं कराई गई तो वह नीचे नहीं उतरेगी।

युवती को टॉवर पर चढ़ा देख गांव में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने काफी देर तक उसे समझाया और भरोसा दिलाया कि दोनों परिवारों से बातचीत कर समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा थाने में चली दोनों पक्षों की पंचायत युवती के सुरक्षित नीचे उतरने के बाद पुलिस उसे थाने ले गई। इसके बाद युवक और दोनों परिवारों को भी बुलाया गया। थाने में कई घंटों तक दोनों पक्षों के बीच बातचीत होती रही सूत्रों के अनुसार युवती के परिजनों ने सामाजिक प्रतिष्ठा और जातिगत भिन्नता का हवाला देते हुए जल्दबाजी में फैसला लेने पर आपत्ति जताई। वहीं युवक पक्ष ने मामले को शांतिपूर्वक सुलझाने की बात कही पुलिस ने कहा— सहमति से समाधान का प्रयास बड़ागांव थाना प्रभारी ने बताया कि युवती को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया है। फिलहाल दोनों परिवारों के बीच बातचीत कराई जा रही है, ताकि आपसी सहमति से समाधान निकाला जा सके। उन्होंने कहा कि यदि किसी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत दी जाती है, तो जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!