Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
चंदवकजौनपुरयूपी

चंदवक क्षेत्र में युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता,

परिजनों ने शादी का झांसा देकर भगाने का लगाया आरोप

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

चंदवक/जौनपुर।   थाना क्षेत्र से एक 19 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि अज्ञात व्यक्ति ने शादी का झांसा देकर उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। पीड़िता की मां थाना चंदवक के अनुसार, 7 जून 2026 को वह धान की रोपाई के लिए मजदूरी करने गई थीं। उस समय उनकी बेटी घर पर अकेली थी। दोपहर करीब 12 बजे जब वह वापस लौटीं तो उनकी बेटी घर पर नहीं मिली। परिवार और ग्रामीणों ने काफी खोजबीन की, लेकिन युवती का कोई पता नहीं चल सका।

परिजनों का कहना है कि 8 जून को उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से फोन आया, जिसमें बताया गया कि उनकी बेटी दिल्ली में सुरक्षित है। हालांकि, फोन करने वाले ने युवती से बात नहीं कराई। मां का आरोप है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी बेटी को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है और कार्रवाई की मांग की गई है। “फिलहाल पुलिस शिकायत के आधार पर मामले मे प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुटी है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!