
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता
केराकत/जौनपुर। थाना केराकत क्षेत्र के ग्राम टड़वा में एक महिला ने दो लोगों पर गाली-गलौज, लाठी-डंडे व लात-घूसों से मारपीट कर घायल करने तथा बाद में घर में तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
पीड़िता के अनुसार, 4 सितंबर 2026 को दोपहर करीब 2 बजे सुरेन्द्र निषाद पुत्र श्रीलाल निषाद और विनोद निषाद पुत्र खखनू निषाद ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर दोनों ने कथित रूप से लाठी-डंडे और लात-घूसों से मारपीट कर उसे घायल कर दिया। पीड़िता का कहना है कि मारपीट में उसके शरीर पर गंभीर चोटें आईं।
पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।




