
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
जौनपुर । जलालपुर थाना क्षेत्र के राजेपुर त्रिमुहानी गांव में बुधवार दोपहर 19 वर्षीय युवती ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं गांव में भी शोक का माहौल है गांव निवासी अनवर की पुत्री आस्मिन ने बुधवार को अपने कमरे में पंखे से दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली। परिजनों की नजर पड़ने पर तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलने पर थानाप्रभारी सत्येंद्र विक्रम सिंह ने उपनिरीक्षक इष्टदेव पाण्डेय को पुलिस बल के साथ मौके पर भेजा। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया। आवश्यक जांच-पड़ताल के बाद शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया उपनिरीक्षक इष्टदेव पाण्डेय के अनुसार, पुलिस को मौके से एक कागज मिला है, जिसमें मृतका द्वारा अपने माता-पिता से माफी मांगने की बात लिखी होने की जानकारी मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक व्याप्त है।




