Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
यूपीवाराणसी

चोलापुर में दबंगों का तांडव: घर में घुसकर युवक की पिटाई, दहशत फैलाने को हवाई फायरिंग

वाराणसी चोलापुर थाना क्षेत्र के हथियार कला गांव में सनसनी, एक आरोपी ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

वाराणसी। जिले के चोलापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हथियार कला गांव में रविवार को दबंगों ने जमकर उत्पात मचाया। पुरानी रंजिश और प्रेम प्रसंग को लेकर करीब आधा दर्जन युवक असलहों के साथ एक घर में घुस गए और युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी। विरोध होने पर हमलावरों ने दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग कर इलाके में सनसनी फैला दी।

जानकारी के अनुसार, दबंग युवक पिस्टू यादव के घर पहुंचे और उनके पुत्र अरविंद यादव को निशाना बनाते हुए मारपीट शुरू कर दी। अचानक हुए हमले से घर में अफरा-तफरी मच गई। अरविंद की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर जुटने लगे।

खुद को घिरता देख हमलावरों ने असलहा निकाल लिया और हवाई फायरिंग शुरू कर दी। गोली चलने की आवाज से पूरे गांव में दहशत फैल गई। हालांकि, ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए भाग रहे आरोपियों में से एक युवक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। तलाशी के दौरान घटनास्थल से दो खाली कारतूस बरामद हुए हैं, जिससे फायरिंग की पुष्टि हुई है।

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग और पुरानी रंजिश से जुड़ा सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि करीब चार दिन पूर्व एक आर्केस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद रंजिश बढ़ गई थी।

चोलापुर पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार आरोपियों की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!