Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
चंदवकजौनपुरयूपी

मायके में महिला पर घर में घुसकर हमला, चार नामजद आरोपियों पर गंभीर आरोप

मायके में महिला पर घर में घुसकर हमला, चार नामजद आरोपियों पर गंभीर आरोप

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता 

चंदवक/जौनपुर।  थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार स्थित एक घर में महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता ने चार लोगों पर जबरन घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है, जिसके बाद जांच शुरू कर दी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नीलू सोनकर पत्नी राकेश सोनकर, निवासी ग्राम कटघर लालगंज, थाना देवगांव, जनपद आजमगढ़, इन दिनों अपने मायके पुरानी बाजार, चंदवक (जौनपुर) आई हुई थीं। आरोप है कि 15 जून की रात लगभग 8 बजे जब वह घर पर अकेली थीं, तभी गुड्डू, राजेंद्र, महेंद्र और अन्नू गोलबंद होकर जबरन घर में घुस आए और लाठी-डंडों से उनकी पिटाई करने लगे।

पीड़िता के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। जाते समय आरोपियों ने कथित तौर पर जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद पीड़िता ने चंदवक थाने में प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर महिला का चिकित्सीय परीक्षण कराया है और मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!