
न्यूज खबर इंडिया संवाददाता
सोनभद्र। के बभनी थाना क्षेत्र के बडहोर गांव में तेज रफ्तार ट्रक ने एक परिवार की खुशियां उजाड़ दीं। सड़क किनारे खेल रही दो वर्षीय मासूम बच्ची ट्रक की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में चीख-पुकार मच गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। मासूम की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया और ट्रक चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगे। लोगों का कहना है कि गांव के रास्तों से गुजरने वाले भारी वाहनों की तेज रफ्तार लगातार हादसों का कारण बन रही है।
सूचना पर पहुंची बभनी पुलिस ने हालात संभालते हुए ट्रक और उसके चालक को पकड़ लिया। पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है पुलिस अब हादसे के कारणों की जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि ट्रक किस दिशा से आ रहा था, उसकी रफ्तार कितनी थी और चालक की लापरवाही कितनी बड़ी थी दो साल की मासूम की मौत ने पूरे बडहोर गांव को झकझोर दिया है। ग्रामीणों की मांग है कि आरोपी चालक पर सख्त कार्रवाई हो और गांव के रास्तों पर भारी वाहनों की रफ्तार पर लगाम लगाई जाए।




