
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी जौनपुर की ओर से संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी ‘समरसता संकल्प अभियान’ के तहत जिला कार्यालय पर श्री गुरु रविदास महाराज कलश वंदन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ संत रविदास जी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। उनकी पावन जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर, वाराणसी की पवित्र माटी से भरे कलश का विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ पूजन और वंदन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, प्रबुद्धजनों एवं स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता कर सामाजिक समानता और बंधुत्व का संकल्प लिया समानता का संदेश सशक्त भारत का आधार : सीमा द्विवेदी राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने कहा कि संत रविदास जी महाराज ने समाज से ऊंच-नीच, जाति-पाति और वैमनस्यता समाप्त कर समानता, भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। उनके विचार आज भी समाज को दिशा देने वाले हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार भेदभाव मुक्त और सशक्त समाज के निर्माण की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है
भेदभाव रहित समाज की नींव हैं संत रविदास : पीयूष गुप्ता मुख्य वक्ता एवं भाजपा जिला महामंत्री पीयूष गुप्ता ने कहा कि संत रविदास जी का जीवन समानता और भेदभाव रहित समाज की प्रेरणा देता है। 650वें प्रकाश पर्व के अवसर पर ‘कलश वंदन अभियान’ को जिले के प्रत्येक मंडल और गांव तक पहुंचाया जाएगा। अभियान सामाजिक समरसता को मजबूत करने के साथ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को सशक्त बनाने का संदेश देगा जन-जन को एकता के सूत्र में पिरोएगा अभियान : अजय सिंह जिला महामंत्री अजय सिंह ने कहा कि सीर गोवर्धनपुर से लाई गई पवित्र माटी सामाजिक एकता और सद्भाव का प्रतीक है। भाजपा कार्यकर्ता इस कलश को जिले के प्रमुख संत-महात्माओं, मंदिरों और जन-जन तक पहुंचाएंगे तथा संत रविदास जी के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराएंगे।

जिला महामंत्री संदीप तिवारी ने कहा कि काशी स्थित गुरु रविदास जन्मस्थली का कायाकल्प संत रविदास जी के प्रति सम्मान का प्रमाण है। कलश वंदन अभियान के माध्यम से उनकी जन्मभूमि की पवित्र माटी को नमन करते हुए समरसता का संदेश घर-घर पहुंचाया जाएगा कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष पंकज मिश्रा, राज पटेल, परविंद चौहान, अमित श्रीवास्तव, विनय सिंह, नीरज मौर्य, पुष्पा निषाद, जिला मंत्री संतोष मिश्रा, राजकेशर पाल, धर्मेंद्र मिश्रा, डॉ. देवी प्रसाद सिंह, अंशू नीरज मौर्या, राजेश गुप्ता, सुधांशु सिंह, विकास शर्मा, रीता जायसवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




