
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
जौनपुर। शाहगंज स्थित गैलेक्सी अस्पताल में उपचार के बाद तीन वर्षीय बच्चे की मौत से नाराज परिजनों ने रविवार को अस्पताल के बाहर प्रदर्शन किया। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए बच्चे का शव अस्पताल के बाहर रखकर विरोध जताया परिजनों के अनुसार, अंबेडकर नगर निवासी परिवार बच्चे को सांप काटने की आशंका में अस्पताल लेकर पहुंचा था। वहीं अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि बच्चे का तत्काल उपचार शुरू किया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
परिजनों का आरोप है कि बच्चे को केवल तेज बुखार था और उसका सांप काटने के मरीज की तरह उपचार किया गया। अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एस.एल. गुप्ता ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि बच्चे का हरसंभव इलाज किया गया था सूचना पर पहुंची शाहगंज पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया




